फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beas water entered SSB Shamshi campus

Kullu News: एसएसबी शमशी परिसर में घुसा ब्यास का पानी

Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Beas water entered SSB Shamshi campus
कुल्लू के शमशी में एसएसबी की बह गई सुरक्षा दीवार कैंपस में घुसा पानी।
कुल्लू। भुुंतर के साथ स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) प्रशिक्षण संस्थान में भी ब्यास का पानी घुसा है। इससे पूरा परिसर जलमग्न हो गया। इससे परिसर को नुकसान पहुंचा है। सरवरी में स्थित सशस्त्र सीमा बल के आवासीय भवन में भी सरवरी खड्ड और इसके सहायक नाले ने तबाही मचाई है।
विज्ञापन

बीते दिनों लगघाटी में बादल फटने के कारण सरवरी खड्ड उफान पर रही। इस कारण खड्ड के किनारे एसएसबी के आवासीय भवन की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। लोरन से सरवरी खड्ड की ओर बहने वाले नाले का पानी आवासीय परिसर में घुसा है। कुल्लू में सोमवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण इस नाले ने रौद्र रूप धारण कर लिया था।
विज्ञापन

इसमें मलबे के साथ पत्थर भी आए, जिसके कारण लोगों को घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। एसएसबी के उप कमांडेंट संतोष कुमार ने कहा कि ब्यास के उफान पर रहने से प्रशिक्षण संस्थान शमशी तथा सरवरी खड्ड के कारण आवासीय भवन सरवरी को नुकसान पहुंचा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed