फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beas in spate, highway closed in Manali, old age home evacuated

Kullu News: उफान पर ब्यास, मनाली में हाईवे बंद, खाली किया ओल्ड एज होम

Mon, 25 Aug 2025 11:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Mon, 25 Aug 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Beas in spate, highway closed in Manali, old age home evacuated
झुग्गियां हटाईं, बुजुर्गों को किया शिफ्ट; भूतनाथ से वोल्वो बस स्टैंड तक आवाजाही ठप
विज्ञापन

ब्यास नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर, मनाली हाईवे पर लगा ब्रेक
भारी बारिश से नालियां ब्लॉक, सड़कों पर बहा पानी, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। भारी बारिश के चलते मनाली में ब्यास नदी खतरे का रूप ले चुकी है। वोल्वो बस स्टैंड के समीप नदी का पानी फोरलेन सड़क के समीप पहुंच गया है। इस कारण वोल्वो बस स्टैंड से भूतनाथ मंदिर तक मुख्य हाईवे बंद कर दिया गया है।
प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से क्लाथ क्षेत्र स्थित ओल्ड‑एज होम एवं झुग्गी‑झोपड़ियों को खाली करवा दिया है। ओल्ड ऐज होम में रह रहे बुजुर्ग दूसरी जगह शिफ्ट किए हैं। वाहनों को सिविल अस्पताल के रास्ते से जाने के निर्देश दिए हैं। मनाली-लेह मार्ग पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। प्रशासन ने अपील की है कि अति आवश्यक स्थिति में ही यात्रा करें।
विज्ञापन

मनाली में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसससे नदी-नाले उफान पर हैं। निकासी नालियां ब्लॉक होने से पानी सड़कों पर बह रहा है। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी बारिश के बीच निकासी नालियों को खोलते रहे। बारिश का पानी सड़क पर आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मनाली-लेह मार्ग पर तिब्बती काॅलोनी के समीप भूस्खलन हो रहा है। सड़क भी धंस गई है। इससे यातायात एकतरफा हो गया है। धुंधी में देवदार का पेड़ गिरने से दिनभर यातायात एकतरफा रहा। वोल्वो बस स्टैंड के समीप ब्यास का पानी सड़क के करीब पहुंचने से यातायात रोक दिया है। भूतनाथ मंदिर और वोल्वो बस स्टैंड में नाका लगाकर पुलिस कर्मी वाहनों को सिविल अस्पताल होते हुए भेज रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने बताया कि नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सुरक्षा को देखते हुए भूतनाथ मंडी से वोल्वो बस स्टैंड तक यातायात बंद किया है। वाहन सिविल अस्पताल होते हुए मनाली पहुंच रहे हैं। उन्होंने नदी-नालों के आसपास बसें लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed