फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   beacuse of rain

ग्रांमग में बारिश से रिहायशी मकान पर गिरा पेड़

Wed, 03 Aug 2016 10:35 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 03 Aug 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
beacuse of rain
प्रदेश में इस साल बारिश आफत बनकर बरस रही है। इस वजह से अब तक करीब 203 करोड़ का नुकसान हो चुका है। अकेले आईपीएच और पीडब्लयूडी विभाग को ही करीब डेढ़ सौ करोड़ की चपत लगी है। शिमला में ढारों पर गिरा देवदार का पेड़। - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय के साथ सटी लगवैली की डुंखरीगाहर पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से पंचायत के ग्रांमग गांव के एक रिहायशी मकान पर एक भारी-भरकम पेड़ आ गिरा। रात करीब एक बजे हुए इस हादसे के दौरान पूरा गांव गहरी नींद में सोया था। अचानक जड़ों समेत उखड़े पेड़ से पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। हालांकि हादसे में कोई जानमाल को नुकसान नहीं हुआ है। पेड़ के रिहायशी मकान पर गिरने से घर को भारी क्षति पहुंची है। पेड़ की चपेट में  ग्रांमग निवासी भोगी राम पुत्र मंगलू राम का एक शेड और लगभग दस सेब के पेड़ भी आए हैं। स्थानीय डुंखरीगाहर पंचायत प्रधान पूर्ण चंद ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पेड़ की चपेट में पंचायत को जोड़ी गई 11 केवी बिजली नाइन भी पूरी तरह के क्षतिग्रस्त हो गई और पंचायत अंधेरे में है। पेड़ काटने को लेकर पंचायत की ओर वन विभाग कुल्लू को एक प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। प्रधान ने कहा कि भारी बारिश से हुए जगह-जगह भूस्खलन से कांलग के अनूप राम के मकान के पास डंगा तथा गुलाब चंद के रिहायशी मकान की दीवार ढह गई है। प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि उन्होंने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी है। उधर, एसडीएम कुल्लू रोहित राठौर ने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। इसके लिए राजस्व विभाग को रिपोर्ट बनाने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed