फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BDC

नग्गर खंड में दूसरी बार खिला कमल

Sun, 24 Jan 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 24 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
BDC

नग्गर विकास खंड में लगातार दूसरी बार कमल खिला है। नग्गर ब्लॉक समिति के चेयरमैन पद पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनीता देवी और उपाध्यक्ष पद पर अमर चंद ने बाजी मारी है। गौरतलब है कि 2010 में भी भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया था। हालांकि, अध्यक्ष की कुर्सी पर अंदरखाते कई उम्मीदवारों की नजर थी लेकिन बहुमत का आंकड़ा अधिक होने के कारण भाजपा के उम्मीदवार को दूसरे कोरम में सुगमता से कामयाबी हासिल हो गई। मनाली के विधायक ने अपनी गृह पंचायत नसोगी से ही अध्यक्ष की कुर्सी पर समिति सदस्य अनीता देवी को आरूढ़ किया और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर अरछंडी पंचायत के समिति सदस्य अमर चंद को बैठा दिया। मजे की बात है कि उपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवारों में ही मुकाबला हुआ। भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश सचिव हेमराज को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


अमर चंद को 15 और हेमराज को छह मत पड़े। हालांकि, भाजपा की पूर्व महिला मोर्चा उपाध्यक्ष विमला ठाकुर अध्यक्ष की कुर्सी के लिए प्रबल दावेदार की फेहरिस्त में शामिल थीं। उन्होंने पूर्व ब्लॉक समिति की चेयरमैन को पराजित किया था, लेकिन पार्टी का निर्णय स्वीकार करते हुए उन्होंने अपना नाम आगे नहीं किया। राजनितिक पंडितों का कहना है कि विधायक ने अपने गृह पंचायत की समिति सदस्य को तवज्जो देकर अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल नहीं रखा है। मनाली के विधायक गोविंद सिंह ठाकुर का कहना है कि पार्टी ने आम सहमति से यह निर्णय लिया है। इसमें तमाम इलाके का ख्याल रखा गया है। ऐसे में विधायक ने अपनी गृह पंचायत से ब्लॉक समिति का अध्यक्ष बनाकर दूरदर्शी का परिचय तो दिया लेकिन प्रबुद्ध लोगों और कर्मठ कार्यकर्ताओं में आम चर्चा है कि पार्टी में भी सीनियर और शिक्षा की महत्वता क्षीण हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed