{"_id":"66dc46df3743733c100eb5b5","slug":"bappas-procession-took-out-from-akhara-bazaar-to-ram-shila-kullu-news-c-89-1-ssml1015-130344-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अखाड़ा बाजार से रामशिला तक निकाली बप्पा की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अखाड़ा बाजार से रामशिला तक निकाली बप्पा की शोभायात्रा
विज्ञापन
कुल्लू के रामशिला में गणेश उत्सव के लिए गणेश की मुर्ति को स्थापित करने के हनुमान मदिंर रामशिल
कुल्लू/बंजार। जिला मुख्यालय कुल्लू और उपमंडल बंजार गणपति बप्पा के जयकारों से गूंज उठे। कुल्लू और बंजार में गणेश चतुर्थी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, तो वहीं, रामशिला और बंजार में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और देव नियमों के अनुसार मूर्ति स्थापित की गई।
कुल्लू में अखाड़ा बाजार से लेकर हनुमान मंदिर रामशिला तक भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बनाया। रामशिला में मूर्ति स्थापित करने के बाद भजन-कीर्तन किया गया।
वहीं, उपमंडल बंजार के अंबिका माता मंदिर में शनिवार को आचार्य देव प्रकाश शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश में पवित्र जल भर कर लाया। इसके उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं की मौजूदगी में विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित किया। बंजार में आगामी पांच दिनों तक गणेश उत्सव मनाया जाएगा। अंबिका माता मंदिर दुआला में रोजाना शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। 11 सितंबर को देव रीतियों के अनुसार भगवान गणेश की स्थापित मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान गणेश उत्सव कमेटी प्रधान अनमोल सांभर, संयोजक गुलशन, कोषाध्यक्ष प्रदीप, सुरेश, आंचल, सरला, वंदन, पोशी देवी, कनू आदि उपस्थित रहे। संवाद