फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bank accounts will be frozen, gang leaders will also be punished.

Kullu News: बैंक खाते होंगे फ्रीज, गिरोह से जुड़े सरगना भी नपेंगे

Sun, 18 Jan 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 18 Jan 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Bank accounts will be frozen, gang leaders will also be punished.
चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे चिट्टा के आरोपी पति-पत्नी
विज्ञापन


303 ग्राम चिट्टा के साथ 20 हजार रुपये की नकदी की थी बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

मनाली। 303 ग्राम चिट्टा की बड़ी खेप बरामद करने के बाद मनाली पुलिस ने गिरफ्तार पति-पत्नी से अन्य तस्करों के तार की जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल और लेन-देन के आधार पर इनसे जुड़े अन्य तस्करों की भी जल्द गिरफ्तारी को सकती है।

रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें चार दिन तक पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को पुलिस ने चचोगा (झाड़ग) में दबिश देकर संगत राम उर्फ सैन्गो पुत्र सोभु राम और उसकी पत्नी डिंपल के मकान की तलाशी ली। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपने रिहायशी मकान की सबसे ऊपरी मंजिल में चिट्टा बेचने का अवैध धंधा कर रहे हैं। दो गवाहों को साथ लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इसमें 303 ग्राम चिट्टा के साथ फॉइल पेपर रोल, एक पॉकेट साइज तराजू, दस रुपये का अधजला नोट, सिल्वर फॉइल पन्नी और 20,500 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ कर रही है। उनके बैंक खातों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जबकि कोल डिटेल को खंगाला जा रहा है। इसके आधार पर इनसे जुड़े अन्य लोग भी जल्द सलाखों के पीछे होंगे। डीएसपी केडी शर्मा ने मामले में और गिरफ्तारियां होने से इंकार नहीं किया। दोनों को अदालत में पेश करने पर चार दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और कॉल डिटेल की जांच के बाद चिट्टा तस्करी से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed