{"_id":"6822263e100a06606702a8fc","slug":"banjar-fair-will-be-held-from-15th-in-honor-of-dev-shringa-rishi-kullu-news-c-89-1-ssml1012-147413-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: देव शृंगा ऋषि में सम्मान में बंजार मेला 15 से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: देव शृंगा ऋषि में सम्मान में बंजार मेला 15 से होगा
Mon, 12 May 2025 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 12 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
देवता श्रृंगा ऋषि का रथ।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। देवता शृंगा ऋषि के सम्मान में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय बंजार मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।जिला स्तरीय बंजार मेला 15 से 19 मई तक मनाया जाएगा।
मिनी दशहरा के नाम से प्रसिद्ध बंजार मेला कमेटी की सोमवार को बैठक हुई। मेला कमेटी बंजार के अध्यक्ष इंद्र देव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं के सम्मान में मनाए जाने वाले बंजार मेले में लोगों को देव संस्कृति के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोक संस्कृति के दर्शन होंगे। खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला स्तरीय बंजार मेले के लिए 13 मई से प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। इच्छुक व्यापारी अपनी दुकान को लगाने के लिए प्लॉट के लिए जगह को रिजर्व कर सकते हैं। इस मौके पर मेला कमेटी व पंचायत समिति बंजार के सदस्य भी मौजूद रहे।
--