फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar College's excellent performance in the youth festival

Kullu News: युवा उत्सव में बंजार कॉलेज का उम्दा प्रदर्शन

Fri, 26 Dec 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 26 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Banjar College's excellent performance in the youth festival
प्राधानाचार्य से मिलते युवा उत्सव में जीतकर आए बंजार कॉलेज के विद्यार्थी। स्त्रोत कॉलेज।
एकल लोक गीत, गजल और समूह गान में दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव (ग्रुप-2) में बंजार कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
22 से 24 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय करसोग में हुए कार्यक्रम में बंजार कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा मधु ने वेस्टर्न सोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनु कुमारी ने एकल लोक गीत में द्वितीय स्थान और गजल में तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गान (वेस्टर्न) में महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य आरके सिंह ने संगीत विभाग के प्रोफेसर अंशुल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लग्न एवं संगीत विभाग के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विजेता विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed