{"_id":"67bf45a7bab7dad3950569ff","slug":"banjar-bus-stand-has-become-a-parking-lot-nh-is-getting-jammed-due-to-narrow-road-kullu-news-c-89-1-ssml1012-142070-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग बन गया बंजार बस अड्डा, तंग सड़क से जाम हो रहा एनएच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग बन गया बंजार बस अड्डा, तंग सड़क से जाम हो रहा एनएच
Wed, 26 Feb 2025 10:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
बंजार बाजार में मुख्य सड़क के किनारे पार्क किए हुए वाहन, जो जाम का कारण बनते हैं। संवाद
खुंदन पुल से घेलीगाड़ तक एक ही पार्किंग होने से पर्यटकों सहित आम लोग हो रहे परेशान
बाईपास के दोनों छोर जुड़ने के बाद भी वाहन की समस्या से छुटकारा मिलने का इंतजार
हरिकृष्ण कौल
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल मुख्यालय में लोगों को अपने वाहन पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल रही है। खुंदन पुल से घेलीगाड़ पुल तक एक ही पार्किंग है। तीन किलोमीटर के दायरे में सिर्फ एक सरकारी पार्किंग में ही वाहन खड़ा करने के लिए जगह मिलेगी।
उपमंडल मुख्यालय में नया बस स्टैंड पार्किंग स्थल बन गया है। सड़क तंग होने से बाजार में एनएच 305 पर जाम की स्थिति बनी रहती है। पर्यटकाें सहित आम लोगों को भी जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है, लेकिन इसका समाधान आज तक नहीं निकल पाया है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बंजार में बाईपास का निर्माण किया गया है। बाईपास के दोनों छोर भी आपस में मिल गए हैं, लेकिन बाईपास में अभी वाहनों के दौड़ने का इंतजार है।
गौर रहे कि बंजार मुख्यालय में प्रतिदिन सैकड़ों वाहन आते हैं। अधिकतर वाहन सड़क के किनारे खड़े होते हैं। हालांकि, दो निजी पार्किंग भी यहां लोगों को सुविधा दे रही हैं। बंजार घाटी में पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ रही हैं, लेकिन पार्किंग की समस्या का समाधान किए जाने की दिशा में अभी कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन
--
नगर पंचायत बंजार इस दिशा में प्रयास कर रही है। वार्ड नंबर छह में एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करवाया जा रहा है। इसमें वाहनों को पार्क करने में आसानी मिलेगी। -आशा शर्मा, नगर पंचायत बंजार, अध्यक्ष
--
खुदन से सिद्वां तक वाहन खड़ा करने की जगह नहीं है। यहां पार्किंग बननी चाहिए। बंजार में पार्किंग बनाने की दिशा में काम करने की जरूरत है। नगर पंचायत बंजार और प्रशासन मिलकर प्रयास करें। - अनिल शर्मा, निवासी बंजार
--
पर्यटन सीजन में लंबा जाम लगता है। तंग सड़क में वाहन खड़ा रहने से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशान होना पड़ता है। बंजार में पार्किंग की संख्या बढ़ाने की जरूरत है, जहां पर्यटक वाहन पार्क कर सकें। -विरेंद्र, निवासी बंजार
--
बंजार में वाहनों की संख्या तो बढ़ रही है, लेकिन इन्हें पार्क करने के लिए जगह छोटी पड़ने लगी है। वाहनों को पार्क करने के लिए संख्या नाममात्र है। बाजार में जगह कम है। यहां मल्टी स्टोरी पार्किंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। -जगदीश पालसरा, निवासी बंजार