{"_id":"68b730e669cbefff7008eef4","slug":"banjar-and-sainj-valley-immersed-in-darkness-from-jibhi-gushaini-to-shangarh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-156082-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जिभी, गुशैणी से लेकर शांघड़ तक अंधेरे में डूबी बंजार और सैंज घाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जिभी, गुशैणी से लेकर शांघड़ तक अंधेरे में डूबी बंजार और सैंज घाटी
Wed, 03 Sep 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 03 Sep 2025 06:30 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। चार दिनों से हो रही बारिश से जिले में लगभग 800 के करीब गांवों में अंधेरा पसर गया है। आनी से लेकर मनाली तक बिजली के 725 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं। सबसे अधिक ब्लैक आउट बंजार और सैंज घाटी में हुआ है। बंजार के बाहू, जिभी से लेकर गुशैणी व शैंशर-शांघड़ में अंधेरा हो गया है।
प्रशासन के आंकडों के अनुसार जिले के बाह्य सराज आनी में 134 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं जबकि मनाली में 14, कुल्लू में 77 और बंजार में सबसे अधिक 500 ट्रांसफार्मरों ने जवाब दे दिया है।
इसमें कई गांव ऐसे भी है जो पिछले 10 से 15 दिनों से अंधेरे में है। इन गांवों को रोशन करने में बिजली बोर्ड के अधिकारी व कर्मचारी रात दिन जुटे हैं लेकिन लगातार बारिश उनके काम में बाधा डाल रही है। मंगलवार को भी बोर्ड के कर्मी बारिश में काम नहीं कर पाए।
विज्ञापन
इस बरसात में जिला में पहली बार बंद सड़कों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। 204 सड़कों के बंद होने से सबसे अधिक चिंता व परेशानी बागवानों की बढ़ गई है। बागवानों के सड़कों के कल-कल खुलने की उम्मीदों पर पानी फिर रहा है। बागवान नकुल खुल्लर, मोहन लाल, प्रेम शर्मा और तजेंद्र सिंह ने कहा कि इस बार की बरसात बागवानों के लिए बहर बन कर बरस रही है। बागवानों को सेब तुड़ान व सेब को मंडियों तक ले जाने का वक्त ही नहीं मिल रहा है। एक-दो दिन मौसम खुलता है और सप्ताह भर फिर बारिश हो जाती है। उन्होंने कहा कि अब बहुत हो गया है और मौसम खुल जाना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि लगातार बारिश से सड़क, बिजली व पानी की बहाल का काम प्रभावित हो रहा है।