फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ban on paragliding lifted in Dobhi after one month

Kullu News: एक महीने बाद डोभी में पैराग्लाइडिंग पर रोक हटी

Sat, 16 Mar 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Ban on paragliding lifted in Dobhi after one month
अब साइट में फिर से हो सकेगी पैराग्लाइडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उझी घाटी की डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडिंग पर लगी रोक एक महीने के बाद हट गई है। अब डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग की जा सकेगी। साइट में उड़ान शुरू होने से एक महीने से बेरोजगार बैठे युवाओं को राहत मिलेगी। पिछले एक महीने से साहसिक गतिविधि से जुड़े युवा बेरोजगार हो गए थे। समर सीजन से पहले उन्हें राहत मिली है। 11 फरवरी को डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर की सेफ्टी बेल्ट खुलने से एक महिला पर्यटक की गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद डोभी पैराग्लाइडिंग साइट में तकनीकी समिति (एयरो स्पोर्ट्स) ने संयुक्त निरीक्षण किया। समिति ने पर्यटकों की सुरक्षा से संबंधित कुछ दिशा-निर्देश संबंधित एसोसिएशन को दिए थे। संबंधित एसोसिएशन ने इन दिशा-निर्देशों की अनुपालना करने के संबंध में लिखित में अपना जवाब दे दिया है। एसोसिएशन की ओर से यह सुनिश्चित किया गया है कि साइट में पैराग्लाइडिंग नियमों के तहत करवाई जाएगी। वहीं पर्यटकों की सुरक्षा को विभाग की ओर से तय किए सभी नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि विभाग ने डोभी साइट में पैराग्लाइडिंग गतिविधियां सुचारू रूप से चलाने की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed