फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Balehar ward member elected unopposed

बनाला के बाद बलेहड़ वार्ड सदस्य निर्विरोध चुना

Thu, 24 Dec 2020 06:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Balehar ward member elected unopposed
कुल्लू। पंचायतों में वार्ड के सदस्यों को निर्विरोध चुनने का क्रम जारी है। फनौटी पंचायत के वार्ड बलेहड़ में गोपाल शर्मा को निर्विरोध वार्ड सदस्य चुना गया है। इसको लेकर बलेहड़ वार्ड की बैठक हुई।
विज्ञापन

इसमें बेलहड़ गांव के साथ गनोचा, लोट, पारला लोट, ढांगूनाली तथा छदेरादार गांव के लोगों ने भाग लिया। पंचायत उपप्रधान ध्यान सिंह की अध्यक्षता में करीब दो घंटे बैठक चली। ग्रामीणों ने चर्चा कर एक स्वर में गोपाल शर्मा के नाम पर बलेहड़ वार्ड से सदस्य चुनने पर सहमति जताई। ध्यान सिंह ने कहा कि सभी लोगों ने गोपाल शर्मा पर आम सहमति बनी।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड के लोगों ने पंचायत के प्रधान पद के अलावा उपप्रधान, बीडीसी और जिला परिषद को लेकर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत के पांच में से दो वार्ड से सदस्यों का निर्विरोध चयन हो गया है। इस मौके पर वार्ड सदस्य शांता देवी, मोती राम, इंद्र सिंह, बेली राम, अशोक कुमार, निका राम, हेम दत्त, डागू राम, देवी राम, खेम चंद, नरोत्तम सिंह तथा जोत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed