{"_id":"6ae38613666da429900a6deb","slug":"bajura-schools-science-block-to-be-made-safe-at-a-cost-of-one-crore-kullu-news-c-89-1-ssml1015-190554-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: एक करोड़ से सुरक्षित होगा बजौरा स्कूल का साइंस ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: एक करोड़ से सुरक्षित होगा बजौरा स्कूल का साइंस ब्लॉक
विज्ञापन
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बजौरा के साइंस ब्लॉक को सुरक्षित करने के लिए एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुल्लू प्रवास के दौरान इसके लिए बजट उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। इस राशि से साइंस ब्लॉक के पास सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इसके अलावा भवन की क्षतिग्रस्त छत की मरम्मत और शौचालयों का रखरखाव भी किया जाएगा।
वर्ष 2023 में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान साइंस ब्लॉक की सुरक्षा के लिए बनाया गया डंगा गिर गया था। इसके बाद से भवन की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई थी। सुरक्षा दीवार नहीं होने से भवन को नुकसान पहुंचने का खतरा था। अब एक करोड़ रुपये के बजट की घोषणा से साइंस ब्लॉक को सुरक्षित करने की उम्मीद जगी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल ने बताया कि आपदा के दौरान डंगा गिरने से साइंस ब्लॉक की सुरक्षा प्रभावित हुई थी। सुरक्षा दीवार बनने से भवन को संरक्षण मिलेगा। वहीं, छत की मरम्मत और शौचालयों के रखरखाव से विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से विद्यालय की संपत्ति सुरक्षित रखने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी। संवाद