फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bagan's deities Ajaypal and Shela reached the police station

Kullu News: पुलिस थाना पहुंचे बागन के देवता अजयपाल और शेला

Fri, 03 Oct 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 03 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Bagan's deities Ajaypal and Shela reached the police station
पुलिस थाना कुल्लू के पास अपनी जगह में पहुंचे देवता। संवाद
देवस्थल को साफ रखने और गाड़ियां न लगाने को कहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। दशहरा में आए देवता इस बार गलती पर प्रशासन के अधिकारियों के पास पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को लगघाटी के तहत बागन के देवता अजयपाल और देवता शेला पुलिस थाना कुल्लू पहुंचे।

करीब 11:30 बजे देवता ढाेल-नगाड़ों के साथ पुलिस थाना में दाखिल हुए लोगों को कुछ समझ में नहीं आया। पुलिस के अधिकारी भी देवता आने के बाद बाहर निकले। इसके बाद देवता अजयपाल पुलिस थाना के एक काेने में अपने स्थान पर गए। इस जगह पर गाड़ियां और सफाई न होने के कारण देवता नाराज हुए। पुलिस के दो अधिकारियों ने देवता को आश्वस्त किया कि इस जगह पर गाड़ियां नहीं जाएंगी। सफाई भी रखी जाएगी। इसके बाद देवता अजयपाल माने और देवलुओं के साथ वापस लौटे। बताया जा रहा है कि पुलिस थाना कुल्लू के पास देवता अजयपाल का स्थान है जहां देवता पहुंचे थे। गौर रहे कि इस बार देवी-देवताओं के तीन विवाद सामने आ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed