{"_id":"67b0ca07817ff0ade406b798","slug":"bad-weather-stopped-the-wheels-of-the-bus-between-keylong-manali-kullu-kullu-news-c-89-1-klu1001-141305-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खराब मौसम ने केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच रोके बस के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खराब मौसम ने केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच रोके बस के पहिये
Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
जलोड़ी से सोझा की तरफ बर्फ में पैदल सफर करती सवारियां। स्त्रोत सोशल मीडिया।
दोपहर बाद केलांग-उदयपुर के बीच दौड़ी एचआरटीसी बस
बर्फबारी होने से अटल टनल से नहीं हो सकी बसों की आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी ने अटल टनल रोहतांग से एचआरटीसी बसों के पहिये रोक दिए हैं। केलांग डिपो ने बर्फबारी के 11 दिन बाद शनिवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू करनी थी, लेकिन घाटी में बर्फबारी होने से अटल टनल के रास्ते से बसों की आवाजाही नहीं हो सकी।
शनिवार सुबह 7:18 मिनट पर कुल्लू से एक बस केलांग के लिए गई, लेकिन बस मनाली से वापस लौट आई। घाटी में दोपहर तक केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा के बीच बस संचालन नहीं हो पाया। दोपहर बाद 3:00 बजे केलांग-उदयपुर दोनों तरफ से बस दौड़ी। केलांग-दारचा और केलांग-मनाली के लिए बस सेवा बाधित रही।
एचआरटीसी के केलांग डिपो ने बीते वीरवार को केलांग-उदयपुर और उदयपुर-तिदी के बीच बस सेवा शुरू की थी। बीते शुक्रवार को केलांग-दारचा रूट पर बस शुरू होने के बाद निगम प्रबंधन ने शनिवार को केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया था, लेकिन खराब मौसम ने इसमें बाधा डाल दी। एचआरटीसी केलांग डिपो के इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद तीन बजे केलांग-उदयपुर सड़क पर दोनों ओर से बस सेवा बहाल हुई। केलांग-दारचा, केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बस का संचालन मौसम पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
--