फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ayush methods told to remain disease free

Kullu News: रोग मुक्त रहने के लिए बताईं आयुष पद्धतियां

Thu, 26 Mar 2026 07:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 07:01 AM IST
विज्ञापन
Ayush methods told to remain disease free
आयुष मेले में 332 मरीजों का किया इलाज
विज्ञापन

बंजार के पलाहच में किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत पलाहच में ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचने के लिए आयुष मेले का आयोजन किया गया। आयुष विभाग की ओर से आयोजित मेले में उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा मुख्यातिथि रहे। मेले में विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 332 मरीजों का उपचार किया और उन्हें रोग मुक्त रहने के लिए आयुष पद्धतियों से भी अवगत करवाया। इसके अलावा मरीजों को निशुल्क दवाएं वितरण के साथ उनके रक्तचाप और मधुमेह जांच मौके पर की गई।
मुख्यातिथि उपमंडलाधिकारी पंकज शर्मा ने मेले में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी चिकित्सा पद्धतियों से संबंधित जानकारी हासिल की। उन्होंने आयुष विभाग के चिकित्सकों और अधिकारियों से बातचीत करते हुए लोगों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि आयुष पद्धतियां भारतीय चिकित्सा प्रणाली की प्राचीन एवं समृद्ध विरासत हैं, जिनका महत्व आज के वैश्विक परिदृश्य में और भी प्रासंगिक हो गया है। आधुनिक जीवनशैली के कारण बढ़ रही विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा जैसी पद्धतियां अत्यंत उपयोगी साबित हो रही हैं। उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज ने कहा कि आमजन के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विभाग ने आयुष मेले का आयोजन किया। इसमें 332 मरीजों का उपचार किया गया। साथ ही मेले में 200 औषधीय पौधे भी वितरित किए।
विज्ञापन

कुल्लू में आयुष विभाग हर उपमंडल में आयुष मेला का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य हर एक व्यक्ति तक उपचार सुविधा को पहुंचाना है। आयुष विभाग लोगों को निरोग रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है। -सोनिया दुग्गल, जिला आयुष अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed