{"_id":"6807db5350b621be38011d73","slug":"ayush-got-first-place-in-speech-simran-in-painting-and-kinjal-in-slogan-writing-kullu-news-c-89-1-ssml1012-146026-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भाषण में आयुष, चित्रकला में सिमरन और नारा लेखन में किंजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भाषण में आयुष, चित्रकला में सिमरन और नारा लेखन में किंजल प्रथम
Wed, 23 Apr 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
ग्लोबल स्कूल हुरला ने पृथ्वी दिवस पर शुरू किया जन संपर्क अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
भुंतर (कुल्लू)। जिला कुल्लू के गड़सा में ग्लोबल विलेज स्कूल हुरला ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जन सम्पर्क अभियान का आरंभ किया। जिसमें लोगों को जल, जमीन और जंगल को बचाने का आग्रह किया गया। विद्यार्थियों ने जलवायु परिवर्तन के खतरों के बारे में जानकारी दी।
भिन्न-भिन्न तरह की चित्रकलाओं,भाषण तथा स्लोगन के माध्यम से यह जानकारी प्रदान की। पाठशाला में दिन भर कार्यक्रम चलते रहे। भाषण, चित्रकला व नारा लेखन प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रिंसिपल गणेश भारद्वाज ने बताया कि इस साल विश्व भर में हमारी पृथ्वी हमारी ताकत थीम पर लोगों को जागरुक किया जा रहा है। स्कूल प्रशासक कैलाश गौतम ने बताया कि जानवरों के साथ क्रूरता और जंगल की आग विषयों पर आज का कार्यक्रम केंद्रित रहा। भाषण प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा के आयुष प्रथम रहे। जबकि नौवीं कक्षा की शिवांगी द्वितीय तथा नौवीं कक्षा की ही नव्या तृतीय स्थान पर रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा की सिमरन प्रथम, सातवीं कक्षा की खुशबू द्वितीय तथा पांचवीं कक्षा की सौम्या तृतीय स्थान पर रहे। नौवीं की शिवांगी को विशेष पुरस्कार दिया गया।नारा लेखन प्रतियोगिता में नौवीं की किंजल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया। इस अवसर पर सभी स्टाफ के सदस्य इंद्रा, जगदीश, रजनी, अनु, सुनीता, अंजलि, गीतांजलि, प्रेमा, हिमानी व सोमिला मौजूद रहे।