फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Avoid touching electric poles and stay wires in the rain: Rohit

बरसात में बिजली के खंभों और स्टे तार को छूने से बचें : रोहित

Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 04 Jul 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Avoid touching electric poles and stay wires in the rain: Rohit
कुल्लू। जिले में बरसात शुरू होने वाली है। इस दौरान कुल्लू घाटी में पेड़ गिरने, भूस्खलन और बाढ़ के कारण विद्युत लाइनों को नुकसान पहुंचता है। इन क्षतिग्रस्त लाइनों से लोगों को करंट लगने का खतरा रहता है। इसलिए बिजली बोर्ड ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड परिचालन वृत अधीक्षण अभियंता रोहित ठाकुर ने कहा कि बरसात के मौसम में बिजली के खंभों और स्टे ताराें को छूने से बचें। बिजली के खंभों से अपने मवेशियों को न बांधें। बिजली लाइनों के नीचे कोई भी कार्यक्रम न करें। नए भवनों से बिजली लाइनों की उचित दूरी बनाए रखें। खेत की किनारे पर अगर बिजली खंभा लगा है तो उचित दूरी रख कर ही जोताई करें।
विज्ञापन

बिजली के खंभे पर अगर स्पार्किंग हो रही हैं तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज (लाइनमैन) और संबंधित सब स्टेशन पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे। किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करें। आवश्यकता पर टोल फ्री नं. 1800 180 8060 या 1912 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed