{"_id":"64de58b2c745c478190807d8","slug":"aut-sange-highway-restored-for-small-vehicles-kullu-news-c-89-1-ssml1012-5065-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: औट-सैंज हाईवे छोटे वाहनों के लिए बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: औट-सैंज हाईवे छोटे वाहनों के लिए बहाल
Thu, 17 Aug 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। औट-बंजार-सैंज हाईवे 305 को अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। इससे बाह्य सराज के लोगों को कुछ राहत मिली है। हाईवे में 40 दिनों से बस सेवाएं ठप पड़ी हैं।
जिला कुल्लू में 73 सड़कें बंद हैं। इसमें आनी, निरमंड में सबसे अधिक 40, कुल्लू में आठ, मनाली में पांच और बंजार में 20 सड़कों पर बसों के साथ छोटे वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। सड़कों के अवरुद्ध होने से जगह-जगह गाड़ियां फंसी हैं। इसके अलावा जिले में 95 ट्रांसफार्मरों के ठप होने से 150 से अधिक गांवों में चार दिन से अंधेरा है।
सबसे अधिक समस्या बंजार और आनी में आ रही है। रघुपुरघाटी में पूरी तरह से अंधेरा पसरा है। नगान से शवाड़ के बीच बिजली की मुख्यलाइन पूरी तरह से तबाह हो गई है।
विज्ञापन
यहां पर खड्ड में बाढ़ आने से ट्रांसफार्मरों के साथ बिजली के कई खंभे बह गए हैं। बिजली नहीं होने से लोगों के फोन भी बंद हो गए हैंं और रिश्तेदारों से बात भी नहीं हो पा रही है। लोगों की दुश्वारियों को कम करने के लिए लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई और बिजली बोर्ड पूरी ताकत के साथ रात दिन लगे हैं।
जिले के कई इलाकों में सेब तैयार हो गया है और ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। इन्हें बहाल करना सरकार और लोक निर्माण विभाग के लिए चुनौती बन गया है। अगर समय रहते सड़कों को नहीं खोला गया तो सेब बगीचों में सड़ सकता है।
तिलक राज, श्याम लाल, मोहर सिंह, मंगत राम तथा हीरा लाल ने कहा कि उन्होंने ऐसी बरसात और तबाही नहीं देखी। सड़कों के साथ लोगों के खेत खलिहान और सेब के बगीचे भी भूस्खलन की चपेट आने से तहस नहस हो गए हैं।
एनएच के अधिशासी अभियंता केएस सुमन ने कहा कि औट-बंजार-सैंज हाईवे को अस्थायी तौर पर छोटे वाहनों के लिए खोला है।
बारिश से जिले में करीब 1200 करोड़ का नुकसान हुआ है। सड़कों और बिजली को प्राथमिकता के आधार पर बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।
-अश्वनी कुमार, एडीएम कुल्लू
000