फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Aut-Newly road closed again for seven hours

औट-न्यूली सड़क फिर सात घंटे बंद

Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Aut-Newly road closed again for seven hours
औट-लूहरी एनएच पर स्थित जलोड़ी दर्रा को जल्द बहाल करने के लिए पहुंचीं एक अतिरिक्त जेसीबी मशीन। संव - फोटो : Kullu
सैंज (कुल्लू)। सैंज के पागलनाला के साथ लगती पहाड़ी दरकने के बाद अब शनिवार देर रात को बिहाली पर पहाड़ी से भूस्खलन हुआ। इससे औट-लारजी-न्यूली सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए फिर 10 घंटे ठप रही।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को भी इसी मार्ग पर तलाड़ा के पास पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरी थीं। इससे मार्ग 10 घंटे बंद रहा था। मार्ग दोबारा बंद होने से वाहन चालक और लोग परेशान हुए। निजी और सरकारी बसें भी अपनी रूटों पर नहीं दौड़ पाईं। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। हालांकि, छुट्टी का दिन होने के चलते लोगों और वाहनों का आवागमन कम था। लोगों ने जान जोखिम में डालकर भूस्खलन को पार किया है। लोक निर्माण विभाग ने सूचना मिलने के बाद जेसीबी मशीन उक्त स्थान के लिए भेजकर सड़क बहाली का काम शुरू किया। लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया।
विज्ञापन

सैंज संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश शर्मा और वामपंथी नेता नारायण चौहान ने कहा कि सड़क पर बार-बार भूस्खलन होना चिंता का विषय है। अगर समय पर उचित कदम नही उठाए गए तो यहां भी किन्नौर जैसे हालात हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खटारा भेजी मशीन, एक जगह लगे चार घंटे
बिहाली में सड़क बंद होने से गुस्साए ग्रामीण हेमराज शर्मा, राम कृष्ण चौहान, बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रतिभा देवी, तेजा सिंह, जीतराम और प्रभा पालसरा ने कहा कि लोक निर्माण विभाग सड़क खोलने के लिए खटारा मशीन भेजी है। इससे एक घंटे के काम को चार घंटे का समय लग रहा है। दूसरी तरफ, परियोजना का संचालन कर रही कंपनी सड़क बहाल करने में सहयोग नहीं कर रही है। सौ मीटर की दूरी पर कंपनी की मशीनरी खड़ी रहती है, लेकिन परियोजना प्रबंधन इन्हें सड़क से मलबा हटाने के लिए नही भेज रहे हैं।

सैज-न्यूली को जोड़ने वाली एकमात्र है सड़क
देहुरीधार पंचायत के प्रधान भगतराम, धाउगी प्रधान विमला देवी, रैला प्रधान जोगिंद्र सोनी और तलाड़ा के प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि यह सड़क सैंज व न्यूली घाटी को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है। इसके महत्व को देखते हुए विभाग को यहां नई मशीन की व्यवस्था करनी चाहिए। उधर, लोक निर्माण विभाग बंजार के अधिशासी अभियंता चमन लाल ने बताया कि बिहाली में सड़क अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही जेसीबी मौके पर भेज दी है। सुबह दस बजे सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed