{"_id":"68a4bd8e6861c0d0e10bf4d6","slug":"aut-banjar-sainj-highway-305-remained-closed-for-13-hours-kullu-news-c-89-1-klu1002-154985-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: 13 घंटे बंद रहा औट बंजार-सैंज हाईवे-305","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: 13 घंटे बंद रहा औट बंजार-सैंज हाईवे-305
Wed, 20 Aug 2025 06:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:36 AM IST
विज्ञापन
करीब 13 घंटे बाद हाईवे के खुलने पर लारजी-बंजार में शुरू हुई वाहनों को आवाजाही।-संवाद
कुल्लू। भारी भूस्खलन से बंद औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 करीब 13 घंटे बाद यातायात के लिए बहाल हुआ जिस कारण दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। करीब 200 वाहनों में 500 से अधिक यात्री घंटों परेशान रहे।
मंगलवार को हाईवे दो अलग-अलग जगह भारी भूस्खलन के चलते बंद हो गया। तड़के करीब चार बजे बालीचौकी और धामन के बीच पहाड़ी से भारी भूस्खलन हुआ। ऐसे में यहां पर यातायात 11 घंटे तक बंद रहा। इसके बाद धामन पुल के साथ भूस्खलन हो गया और यहां भी सड़क दो घंटे अवरुद्ध रही।
सूचना मिलने के बाद एनएच ने मशीनरी से सड़क पर गिरी भारी भरकम चट्टानें और मलबे को कड़ी मशक्कत से हटाया। मंगलवार सुबह चार बजे लेकर शाम पांच बजे तक हाईवे में दोनों तरफ वाहनों की करीब तीन किलोमीटर तक लंबी कतारें लगी रहीं जिसमें तीर्थन व बंजार के सोझा और जिभी घूमने आए कई पर्यटक भी शामिल रहे।
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण लोग भूखे-प्यासे गाड़ियों व टैक्सियों में ही हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। बालीचौकी के साथ पहाड़ी से हुए भूस्खलन के मलबे को हटाने में मशीनों को 11 घंटे का समय लगा। दिल्ली के पर्यटकों को लेकर आए टैक्सी चालक निहाल भंडारी ने बताया कि वह चार घंटे तक फंसे रहे उन्हें पर्यटकों को औट छोड़ना था।
मनोहर लाल, गीतानंद, प्रेम सिंह, नेहा ठाकुर, प्रीति कुमारी और संगीता ने कहा कि उन्हें तीन बजे कुल्लू पहुंचना था लेकिन वेे पांच बजे तक धामन में हुए भूस्खलन में फंसे रहे। उधर, लारजी से लेकर सोझा तक हाईवे 305 जगह-जगह बंद होने से न केवल आम लोग परेशान हैं बल्कि किसानों-बागवानों को भी अपने उत्पादों को मंडियों तक पहुंचने में खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
वहीं, हाईवे पर एक माह से निगम की बस सेवा ठप पड़ी है। एनएच के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि हाईवे-305 को खोलने के लिए जगह-जगह मशीनरी की तैनाती की है। लारजी से लेकर बंजार और सैंज तक भूस्खलन के कई संवेदनशील प्वाइंट बन गए हैं, वहां बार-बार भूस्खलन होने से हाईवे बंद हो रहा है।