फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Attempt to give communal colour to the dispute in Sheglidhar: Laxmi Devi

शेगलीधार में विवाद को जातीय रंग देने का प्रयास : लक्ष्मी देवी

Wed, 07 May 2025 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 07 May 2025 05:31 AM IST
विज्ञापन
Attempt to give communal colour to the dispute in Sheglidhar: Laxmi Devi
शेगीधार में मारपीट मामले के बाद एसपी के पास पहुंचे दुसरा पक्ष। -संवाद
कुल्लू। दियार पंचायत के शेगलीधार में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद को जातीय रंग देने के आरोप लगे हैं। गांव की लक्ष्मी देवी ने अन्य लोगों के साथ एसपी कुल्लू को शिकायत पत्र सौंपते हुए समता सैनिक दल के दिले राम और भीम आर्मी से जुड़े राम लाल कुल्लवी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मी देवी ने बताया कि वह एससी वर्ग से हैं और उनकी शादी 16 वर्ष पूर्व सामान्य वर्ग के निमत राम से हुई थी, जो अब उनके मायके में ही साथ रह रहे हैं। जिस व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद है, वह चाचा लगते हैं, यानी यह एक पारिवारिक विवाद है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ तथाकथित नेता इस मामले को जानबूझकर जातीय रूप देने की कोशिश कर रहे हैं और पुलिस पर एससी-एसटी एक्ट लगाने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी एससी वर्ग के संगठनों और लोगों से आग्रह किया है कि वह इस तरह के नेताओं के बहकावे में न आएं। लक्ष्मी देवी ने आरोप लगाया है कि इन नेताओं ने इस मामले में इस वर्ग के लोगों को भड़काने का कार्य भी किया है। उन्होंने पुलिस से भी आग्रह किया है कि इस मामले की उचित जांच करके कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed