{"_id":"65cbadd7032689ff530ddc7e","slug":"atal-tunnel-restored-for-four-by-four-vehicles-kullu-news-c-89-1-klu1001-116774-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल बहाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। देश के कोने-कोने से मनाली की बर्फीली वादियों का लुत्फ लेने आए पर्यटक अब अटल टनल रोहतांग का दीदार कर सकेंगे। सोलंगनाला से आगे फोर बाई फोर वाहनों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल हो गई है।
पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग जाने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है। पर्यटक सुबह 10:00 से शाम 4:00 बजे तक ही अटल टनल रोहतांग जा सकेंगे। सोलंगनाला तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। सोमवार को जाम लगने के कारण पर्यटकों को परेशान होना पड़ा था। लिहाजा मनाली पुलिस ने सोमवार रात को बीआरओ की मदद से सोलंगनाला में पार्किंग से बर्फ हटा दी।
इस कारण मंगलवार को जाम की स्थिति नहीं रही। पर्यटकों ने सोलंगनाला पहुंचकर बर्फ के बीच अठखेलियां कीं। कोई बर्फ में फिसला तो किसी ने स्कीइंग, ट्यूब स्लाइड आदि का लुत्फ लिया। पूरे सोलंगनाला क्षेत्र में पर्यटक इन दिनों शीतकालीन खेलों का मजा ले रहे हैं। दोपहर के समय फोर बाई फोर वाहनों में पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए लाहौल घाटी के सिस्सू इलाके में भी पहुंचे।
विज्ञापन
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि अटल टनल बहाल है। ब्लैक आइस के कारण फिलहाल फोर बाई फोर वाहनों में ही पर्यटक जा सकते हैं। अन्य वाहनों को सिर्फ सोलंगनाला तक ही भेजा जा रहा है। सोलंगनाला में बीआरओ की मदद से बर्फ हटाकर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने मनाली आने वाले पर्यटकों और आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। संवाद