फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   teacher assocation

खराब रिजल्ट के लिए शिक्षक दोषी नहीं

Wed, 15 Jun 2016 10:21 PM IST
कुल्लूacher-a
कुल्लूacher-a Updated Wed, 15 Jun 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
teacher assocation
अध्यापक संघ ने उठाई मांग - फोटो : Demo pic

हिमाचल प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ ने मुख्य अध्यापकों के 400 से अधिक रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरे जाने का मुद्दा उठाया है। संघ के अनुसार मुख्य अध्यापक की पदोन्नति के लिए टीजीटी शिक्षक और पदोन्नत प्रवक्ता काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इन पदों को अतिशीघ्र पदोन्नति द्वारा एकमुश्त भरा जाए। संघ के राज्य प्रधान अमरनाथ धीमान के अनुसार वर्तमान में हिमाचल सरकार और शिक्षा विभाग की तरफ से वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम को लेकर अलग-अलग ब्यान आ रहे हैं। प्रदेश पदोन्नत स्कूल प्राध्यापक संघ इसकी आलोचना करता है।

विज्ञापन


सरकारी पाठशालाओं में खराब परिणामों के लिए केवल अध्यापकों को दोषी ठहराया जाना उचित नहीं है। वर्तमान में शिक्षकों से पढ़ाने के अतिरिक्त भी बहुत सारा कार्य लिया जाता है। जब तक गैर शिक्षण कार्यों से अध्यापकों को अलग नहीं किया जाता बेहतर परिणामों की उम्मीद भी नहीं की जा सकती। इसके साथ ही बहुत सी पाठशालाओं में अध्यापकों, मुख्य अध्यापकों व प्रधानाचार्य के पद लंबे समय तक रिक्त पड़े हैं। यह भी खराब परिणामों का एक कारण है। इस अवसर पर संघ के महासचिव बिहारी लाल पराशर, वित्त सचिव राजकुमार शर्मा, उप प्रधान रत्नेश्वर सलारिया, यशवीर जंबाल, नंद लाल शर्मा, भूपिंद्र सिंह चौहान, राजिंद्र ठाकुर, मनोज कुमार, हमीरपुर जिला प्रधान केवल ठाकुर, कुल्लू प्रधान पूर्ण चंद शर्मा, मंडी जिला महासचिव महेंद्र गुप्ता ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए मुख्याध्यापकों के सभी रिक्त पद पदोन्नति द्वारा अतिशीघ्र भरने की मांग भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed