{"_id":"63fce84fb34a82c2e903a134","slug":"asi-of-punjab-police-dies-in-manikarnas-kalga-kullu-news-c-19-1-73654-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मणिकर्ण के कालगा में पंजाब पुलिस के एएसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मणिकर्ण के कालगा में पंजाब पुलिस के एएसआई की मौत
Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 27 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के कालगा में दिल का दौरा पड़ने से पंजाब पुलिस के एएसआई की मौत हो गई। एएसआई अपने जीजा और एक अन्य दोस्त के साथ मणिकर्ण घाटी घूमने आया था। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस में एएसआई गुरसेवक सिंह (34) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी बी-31-1147/2जे/192 हरीनगर मुंडिया, लुधियाना (पंजाब) मणिकर्ण के कालगा में रुका था। इस दौरान रविवार रात करीब 8:00 बजे होटल के कमरे में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उसे उपचार के लिए जरी अस्पताल पहुंचाया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे यहां से कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना रात करीब 2:00 बजे मणिकर्ण पुलिस को दी गई।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर जीजा को सौंपा गया। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि एएसआई की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव काे पोस्टमार्टम कर सौंप दिया है। संवाद