{"_id":"66a6227f29d8518f9f093ab7","slug":"asha-workers-will-be-trained-to-identify-diseases-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127633-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीमारियों की पहचान के लिए प्रशिक्षित होंगी आशा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीमारियों की पहचान के लिए प्रशिक्षित होंगी आशा कार्यकर्ता
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी देंगे प्रशिक्षण, सीआईडीटी तकनीक की ली जाएगी मदद
जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों के 20 कर्मियों को दी गई ट्रेनिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में सामुदायिक सूचना संलेखन उपकरण (सीआईडीटी) के माध्यम से लोगों में कौन सी बीमारी के लक्षण हैं, स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी पहचान करना सिखाया गया। इसके लिए छह दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का रविवार को समापन हुआ। समापन से पूर्व जिले के पांचों स्वास्थ्य खंडों जरी, नग्गर, बंजार, आनी और निरमंड से आए 20 स्वास्थ्य कर्मियों को बीमारियों और विकारों के लक्षणों की पहचान करने की बारीकियां सिखाई गईं।
प्रशिक्षण शिविर में हर स्वास्थ्य खंड से चार सदस्य शामिल रहे। इनमें एक स्वास्थ्य शिक्षक, एक पर्यवेक्षक, एक सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी और एक खंड कार्यक्रम प्रबंधक को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये स्वास्थ्य कर्मी अपने संबंधित खंड की आशा कार्यकर्ताओं को सीआईडीटी की तकनीक सिखाएंगे। इसके उपरांत आशा कार्यकर्ता फील्ड में जाकर मानसिक, स्नायु तंत्र एवं नशे संबंधी विकार, वृद्धावस्था में होने वाले रोगों की पहचान करेंगी। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि 20 स्वास्थ्य कर्मियों को बीमारियों और विकारों के लक्षणों की पहचान करना सिखाया जा रहा है। इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश, डॉ. उषा शर्मा, जनशिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत आदि उपस्थित रहे। संवाद