फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As soon as water was filled, the tank built at the cost of lakhs started leaking

Kullu News: पानी भरते ही लाखों खर्च कर बनाए टैंक में हो गया रिसाव

Fri, 06 Jun 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
As soon as water was filled, the tank built at the cost of lakhs started leaking
सैंज के एक दर्जन गांवों को मिलनी थी सुविधा, काम की गुणवत्ता पर उठे सवाल
विज्ञापन

कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू, ग्रामीण बोले- करवाई जाए गुणवत्ता की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। दुशाहड़ पंचायत में लाखों रुपये खर्च कर बनाए टैंक में पानी भरते ही रिसाव शुरू हो गया। इस टैंक से करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को पेयजल सुविधा मिलनी है।

टैंक में जब पानी भरा गया तो इसके चारों ओर से पानी रिसना शुरू हो गया। ऐसे में पानी के टैंक की गुणवत्ता और ठेकेदार के काम पर सवाल उठने लगे हैं।
जलशक्ति विभाग ने जल जीवन मिशन में 28.73 लाख रुपये की राशि धाऊगी घराट-दुशाहड़ पेयजल योजना पर खर्च की है। इसी के तहत पेयजल टैंक का भी निर्माण किया गया है। पेयजल योजना में 1,500 से अधिक की आबादी लाभान्वित होगी। ग्रामीण ओम प्रकाश, बबलू, रेशव, मणि देवी, दुनी चंद और ओम दत्त ने कहा कि इस क्षेत्र में अकसर पेयजल की समस्या रहती है। दुशाहड़ में टैंक बनने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद थी कि पेयजल किल्लत की समस्या अब पंचायत में दूर हो जाएगी, लेकिन टैंक में पानी भरते ही रिसाव होना हैरान करने वाला है। टैंक में पानी के रिसाव से ग्रामीण सकते में हैं कि आखिर कैसे नए बने टैंक में पानी का रिसाव हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि पेयजल टैंक की गुणवत्ता की जांच की जानी चाहिए। दूसरी ओर, मामले को लेकर कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उधर, जलशक्ति विभाग लारजी के सहायक अभियंता वीर सिंह ने कहा कि पानी के टैंक में हो रहे रिसाव को दो दिन के अंदर ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed