फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As soon as the weather opens up, Gandhi Shilp Bazaar becomes vibrant

Kullu News: मौसम खुलते ही गांधी शिल्प बाजार में रौनक

Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
As soon as the weather opens up, Gandhi Shilp Bazaar becomes vibrant
भीड़ जुटना व्यापार की दृष्टि से अच्छे संकेत
विज्ञापन

उत्पादों को स्टॉल पर निहारते दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में गांधी शिल्प बाजार का आयोजन किया जा रहा है। बाजार में चार दिन तक लगातार बारिश ने खलल डाला। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और बाजार में रौनक देखने को मिली।
सैकड़ों लोगों ने शिल्प बाजार का रुख किया। देशभर से आए शिल्पकारों और बुनकरों की प्रतिभा को लोगों ने खूब सराहा। बाजार में विभिन्न उत्पादों से सजे स्टॉलों पर लोगों की संख्या अन्य दिनों के मुकाबले शुक्रवार को अधिक देखने को मिली। लोगों ने स्टॉल पर सजाए गए शिल्प और हथकरघा के उत्पादों को निहारा और पसंद के अनुसार उनकी खरीदारी की।
विज्ञापन

गौर रहे कि जिला मुख्यालय ढालपुर में वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से हिल क्वीन हस्तशिल्प एवं हथकरघा बुनकर कल्याण सभा समिति मनाली ने ढालपुर में गांधी शिल्प बाजार लगाया है। इसमें दस मार्च तक देशभर के विभिन्न राज्यों से हस्तशिल्प कारों और हथकरघा बुनकरों के उत्पाद प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। हिल क्वीन हस्तशिल्प एवं हथकरघा बुनकर कल्याण सभा समिति मनाली के अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर ने कहा कि जिला मुख्यालय ढालपुर में दस मार्च तक गांधी शिल्प बाजार सजा रहेगा। मौसम के खुलने से देशभर के 17 राज्यों से आए शिल्पकारों और बुनकरों ने राहत की सांस ली है। कहा कि धीरे-धीरे बाजार में लोगों की भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed