फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   As soon as the sun came out, tourists reached Atal Tunnel and had fun in the snow.

Kullu News: धूप खिलते ही अटल टनल पहुंचे पर्यटक, बर्फ में की मस्ती

Sat, 21 Mar 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
As soon as the sun came out, tourists reached Atal Tunnel and had fun in the snow.
कुल्लू के मनाली में ​स्थित सोलंगनाला में बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली। तीन दिन मौसम प्रतिकूल रहने के बाद शनिवार को धूप खिलते ही मनाली के पर्यटन स्थलों पर रौनक बढ़ गई। पर्यटक फोर बाई फोर वाहनों में अटल टनल तक पहुंचे जबकि अन्य वाहनों को सोलंगनाला में ही रोका गया। सोलंगनाला से अटल टनल तक पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

भारी बर्फबारी के कारण अटल टनल दो दिन तक पर्यटकों के लिए बंद रही। शनिवार सुबह सीमा सड़क संगठन ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। सुबह 11 बजे के बाद फोर बाई फोर वाहनों को अटल टनल तक भेजा गया। अन्य साधारण वाहन सोलंगनाला तक भेजे। पर्यटकों ने सोलंगनाला में साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। उधर, डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि काफी पर्यटक अटल टनल पहुंचे। सोलंगनाला में भी भीड़ रही। पर्यटक मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed