फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists will create fun in Layul festival in nursery

Kullu News: नर्सरी में लायुल उत्सव में धमाल मचाएंगे कलाकार

Mon, 30 Sep 2024 03:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:59 PM IST
विज्ञापन
Artists will create fun in Layul festival in nursery
पांच और छह अक्तूबर को होगा आयोजन, लाहौल और लद्दाख के कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र सिस्सू के नर्सरी में लायुल उत्सव मनाया जाएगा। यह उत्सव ग्राम पंचायत सिस्सू और कोकसर के ग्रामीण मिलकर पांच और छह अक्तूबर को मनाएंगे। लायुल उत्सव कमेटी के अध्यक्ष सुशांत मिरुपा ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर मिलने की खुशी में साल 2017 से सिस्सू के नर्सरी में लायुल उत्सव मनाया जाता है। इसमें प्रदेश और लद्दाख के कलाकार दो दिन तक रंगारंग कार्यक्रम पेश करते हैं। उत्सव का यह सातवां संस्करण है। उत्सव की तैयारी को लेकर सिस्सू और कोकसर पंचायत से उप कमेटियों का गठन किया गया है। इसमें सनी रोपसंग को उपप्रधान, जितेंद्र कटोच को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। सांस्कृतिक सचिव दोरजे अंगरूप मिलंगपा होंगे।

स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के नामी कलाकार उत्सव में धमाल मचाएंगे। लेह-लद्दाख तथा स्पीति के कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा। कमेटी के उपप्रधान सनी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त पारंपरिक तीरंदाजी, छोलो और अन्य खेल प्रतिस्पर्धा भी करवाई जाएंगी। सांस्कृतिक सचिव दोरजे अंगरूप मिलंगपा ने बताया कि पांच अक्तूबर को 11:00 बजे लामाओं की ओर से पूजा-पाठ कर उत्सव का आगाज किया जाएगा। स्टॉल में देशी व्यंजनों का स्वाद लिया जा सकता है। उत्सव कमेटी के चेयरमैन राजीव तथा वाइस चेयरमैन सचिन मिरुपा ने कहा कि लायुल उत्सव मनाने का मुख्य उद्देश्य यहां की सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed