फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Artists tied the knot in the first cultural evening of Bhuntar fair

भुंतर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने बांधा समा

Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Artists tied the knot in the first cultural evening of Bhuntar fair
भुंतर (कुल्लू) । सौंझा मारी दुई बोतला..... गीत पर स्टार कलाकार चंद्रमणि तोषी ने दर्शकों को नचाया। उनके मंच संभालते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। उनके गीतों पर दर्शक खुद को नाचने से नहीं रोक पाए।
विज्ञापन

बुधवार को चार दिवसीय भुंतर मेले का आगाज हुआ। पहली सांस्कृतिक संध्या लोक गायक चंद्रमणि तोषी के नाम रही। इसमें एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इसके बाद स्टार लोक गायक तोषी ने पहाड़ी गीत तेरा मेरा प्यार अडिए, कुल्लू-मनाली लागा मेला, झुमकू आली तेरी गला, दिल ना लाणा, पाणी रा छाला और पंजाबी जट यमला पगला दीवाना और आने से उसके आए बहार गीत से दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन

इसके अलावा लोक कलाकार जगरनाथ, आदविक, देव भुंतर, अराध्या, धर्म चंद, सन्नी भुंतर, रोहित शमशी, टिकम राम , रविना थापा भुंतर, आशा, चंदन कुल्लू, देविंद्र भारद्वाज बंजार, जय माता ज्वाला परगाणु, सुख राम, नंद काला भुलंग ने पहाड़ी व पंजाबी गीत गाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इसके अलावा लोक गायक सोनू दियार, कालू राम थाचा, आकाश, सृष्टि, सोनू ठाकुर भुंतर, विनय सोनू रायसन, राहुल मोहल, खूब राम धीमान और मान चंद खराहल म्यूजिक समूहों ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि चार दिवसीय भुंतर मेला 18 जून तक चलेगा। इसमें अलग-अलग गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं। नगर पंचायत प्रधान मीना ठाकुर ने बताया कि मेले में देवी-देवता हारियानों और लाव लश्कर के साथ विराजमान हो गए हैं। अब चार दिनों तक भक्त आराध्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेंगे। इस अवसर पर मेला समिति के चेयरमैन पवन कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed