फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   arrest

हनीट्रैप केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Dec 2020 07:26 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
arrest
कुल्लू। हनीट्रैप गैंग के खिलाफ कुल्लू पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने इस गैंग के एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। अब तक गैंग के 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हनीट्रैप गैंग के एक और आरोपी की गिरफ्तारी बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

गौर रहे कि दो दिन पहले ही पुलिस ने गैंग से जुड़े दो शातिरों को पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद कई खुलासे हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अजय कुमार (25) उर्फ राजा, पुत्र सुखराम निवासी शमशी, जिला कुल्लू को दो दिसंबर 2020 को आईपीसी 342, 323, 364ए, 388, 504, 506, 120बी आईपीसी के तहत दर्ज हुए मामले में गिरफ्तार किया गया। हनीट्रैप गैंग की मुख्य सरगना महिला समेत कुल दस लोगों को अब तक पुलिस सलाखों के पीछे डाल चुकी है। मुख्य आरोपी महिला ने पूछताछ में इस बात को कबूल किया है कि वह किसी न किसी बहाने से व्यक्ति को अपने घर बुला लेती थी। इसके बाद गैंग के अन्य साथी लूट में उसका साथ देते थे। पिछले 15 सालों से सक्रिय यह गिरोह दर्जनों लोगों को अपना शिकार बना चुका था। लेकिन पुलिस तक कोई शिकायतकर्ता नहीं पहुंच रहा था। इसके चलते इन पर कार्रवाई नहीं हो पाई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने हनीट्रैप केस में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि नौ आरोपी पहले ही मामले में अपहरण, जबरन वसूली, आपराधिक साजिश, अवैध कारावास, आपराधिक धमकी और चोट पहुंचाने के जुर्म में गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed