फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Arrangements stalled due to breakdown of ETS machines

Kullu News: ईटीएस मशीनें खराब हाेने से लटका बंदोबस्त का लटका

Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 16 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
Arrangements stalled due to breakdown of ETS machines
आठ महीने से नहीं हो पाई भूमि की पैमाइश, दुरुस्त नहीं हो पाईं चारों मशीनें
विज्ञापन

सेटेलाइट, ईटीएस और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीक से चल रहा बंदोबस्त का काम

गौरीशंकर
कुल्लू। जिले में बंदोबस्त का कार्य आठ महीने से प्रभावित चल रहा है। सेटेलाइट, ईटीएस और जीपीएस जैसी आधुनिक तकनीक से पहली बार चल रहे बंदोबस्त के लिए इस्तेमाल होने वाली इलेक्ट्रॉनिक टोटल सिस्टम (ईटीएस) की चार मशीनें खराब हैं।
इतने लंबे समय से न तो ईटीएस मशीनों को ठीक किया गया है। न ही नई मशीनें उपलब्ध हो पाई हैं। इससे बंदोबस्त का कार्य प्रभावित हो गया है। जिले की मनाली तहसील में बंदोबस्त का कार्य पूरा हो चुका है। कुल्लू में बंदोबस्त कार्य की प्रक्रिया में ईटीएस मशीनों से पैमाइश की जानी थी तो मशीनें ही खराब हो गईं। इस कारण खसरा नंबर आदि मापने का कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

--
यह है ईटीएस मशीन
इलेक्ट्रॉनिक टोटल सिस्टम एक आधुनिक जमीन मापने में इस्तेमाल होने वाली मशीन है। यह जमीन का स्टीक और सही माप करती है। इससे एक सेंटीमीटर का भी फर्क नहीं आता है। मशीन को जिले में पहली बार बंदोबस्त में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक से गड़बड़ी न के बराबर होने का दावा किया जा रहा है। बंदोबस्त कार्य में भी तेजी आएगी। सेटेलाइट, जीपीएस, ईटीएस तकनीक से बंदोबस्त की प्रक्रिया को अंजाम देने वाली एक मशीन की कीमत 15 से बीस लाख बताई जा रही है। इसके चलते चार मशीनों की कीमत करीब 20 लाख बनती है। इतनी महंगी मशीनों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। न ही नई मशीनों को लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

2018 से शुरू हुआ बंदोबस्त का कार्य
कुल्लू जिले में 1948 से 1952 के बीच बंदोबस्त हुआ था। इसके बाद वर्ष 2018 में बंदोबस्त का कार्य शुरू हुआ है। हालांकि, इस क्षेत्र में बंदोबस्त 40 साल बाद होता है, लेकिन कुल्लू में यह कार्य 66 साल बाद शुरू हुआ है। कार्य शुरू हुए छह साल का समय हो गया है, लेकिन अब ईटीएस मशीनें खराब होने से कार्य प्रभावित हो रहा है।


--
बंदोबस्त के कार्य में इस्तेमाल होने वाली ईटीएस मशीनें खराब हैं। इस कारण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसका विकल्प मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -डॉ. चरंजी लाल चौहान, सहायक भू व्यवस्था अधिकारी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed