{"_id":"693eef57cd853521750a7750","slug":"arpita-wins-gold-in-ma-music-at-pu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-164066-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अर्पिता ने पीयू में एमए संगीत में जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अर्पिता ने पीयू में एमए संगीत में जीता सोना
Sun, 14 Dec 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sun, 14 Dec 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
अर्पिता ठाकुर।-पाठक
पंजाब विश्वविद्यालय में हासिल किया प्रथम स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के छोटे से गांव कमांद की बेटी अर्पिता ठाकुर ने पंजाब विश्वविद्यालय में एमए संगीत में स्वर्ण पदक हासिल किया है। छात्रा ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
यह पदक पंजाब विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलपति प्रो. रेणु विग ने प्रदान किया। छात्रा ने स्नातक की पढ़ाई राजकीय महाविद्यालय कुल्लू और पंजाब विश्वविद्यालय से संगीत गायन में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की और स्वर्ण पदक जीता है।
गौर रहे कि अर्पिता ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश युवा उत्सव में भी शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में प्रथम, विंटर कार्निवल मनाली में आयोजित वॉयस ऑफ कार्निवल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कुल्लू दशहरा में भी कई वर्षों से कार्यक्रम दे रहीं हैं। हालांकि, उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में नेट पास कर लिया है और अब पीएचडी करने की तैयारी कर रही है। अर्पिता को स्वर्ण पदक मिलने के बाद परिजनों व गांव में खुशी का माहौल है। अर्पिता ठाकुर के पिता राम प्रसाद ठाकुर प्राथमिक विद्यालय हवाई में अध्यापक हैं। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी बेटी पर गर्व है। संवाद