फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   April passed, flour not found in depots

Kullu News: अप्रैल बीता, नहीं मिला डिपुओं में आटा

Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
April passed, flour not found in depots
जिले के एनएफएस उपभोक्ताओं को आटे के लिए लगाने पड़ रहे चक्कर
विज्ञापन


आटे की सप्लाई न होने से खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत डिपुओं में समय पर आटे की आपूर्ति न होने सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएस) के तहत जरूरतमंदों को किफायती दरों में सरकार की ओर से आटा मुहैया करवाया जाता है। अप्रैल बीत चुका लेकिन उपभोक्ताओं को राशन के डिपुओं में आटा उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मजबूरी में उपभोक्ता बाजार से महंगे दामों पर आटा खरीदने को मजबूर हैं। डिपुओं में समय पर राशन न मिलने को लेकर उपभोक्ताओं में सरकार और विभाग के प्रति रोष जताया है। घाटी के उपभोक्ता नरेश, एसी ठाकुर, कर्मचंद, चमन ठाकुर आदि का कहना है कि लोग आटा खरीदने के लिए बार-बार डिपुओं के चक्कर काट रहे हैं। आटे की सप्लाई न होने की वजह से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग चार आटा मिलों से जिले के लिए आटे की आपूर्ति करता है। पूरे अप्रैल में लोग डिपुओं में आटे की सप्लाई का इंतजार करते थक गए। आटे की आपूर्ति समय पर न होने के कारण उपभोक्ताओं को बाजार से आटा खरीदना पड़ा। लोगों ने प्रशासन और खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से आग्रह किया है कि एनएफएस के तहत मिलने वाले आटे की जल्द आपूर्ति की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी उपभोक्ताओं को आटा नहीं मिला है तो उन्हें अगले महीने आटा उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
-शिवराम, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed