{"_id":"6b0b0faa0ed10034980d960b","slug":"approval-granted-for-the-distribution-of-potato-seeds-produced-in-dalang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-193049-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: दालंग में तैयार किए गए आलू बीज के वितरण की मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: दालंग में तैयार किए गए आलू बीज के वितरण की मिली स्वीकृति
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। दालंग में तैयार किए गए आलू बीज के वितरण की आखिर अनुमति मिल गई है। जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि निदेशालय से आलू वितरण की अनुमति मिल गई है। अनुमति मिलते ही आलू बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब किसान बिजाई के लिए आलू का बीज खरीद सकते हैं।
आलू विकास केंद्र दालंग में तैयार किया गया 31.05 टन कुफरी ज्योति एफ-वन बीज आलू किसानों को बांटने के लिए विभाग निदेशालय की अनुमति का इंतजार कर रहा था। विभाग की ओर से पहले ही निदेशालय को पत्र लिखा गया था। अनुमति मिलते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। कृषि विभाग के मुताबिक, दालंग में तैयार यह ब्रीड सीड सीपीआरआई जालंधर से लाया गया था, जिसे दालंग में तैयार कर वहीं स्टोर किया गया था।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. चौधरी राम ने बताया कि यहां तैयार इस बीज को किसी कंपनी को देने के बजाय घाटी के किसानों में बांटना विभाग ने उचित समझा। उन्होंने बताया कि 1 क्विंटल बीज किसानों को 3300 रुपये में मिलेगा, जिसमें 104 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस अलग से ली जाएगी। उन्होंने बताया कि कोकसर, मूलिंग, बरवोक, यूरनाथ, नालडा और कुछ और पंचायतों से यहां तैयार आलू बीज की डिमांड है। शनिवार से वितरण शुरू होने के बाद अब किसान समय पर बीज ले सकेंगे। संवाद