फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple season ends, traders from outside states return from the markets

Kullu News: सेब सीजन खत्म, मंडियों से लौटे बाहरी राज्यों के कारोबारी

Fri, 14 Nov 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 14 Nov 2025 05:07 AM IST
विज्ञापन
Apple season ends, traders from outside states return from the markets
जिले की सब्जी मंडियों में पहुंचीं 20 लाख पेटियां
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में किसानों ने पहुंचाईं 13 लाख से अधिक पेटियां
सब्जी मंडियों में छाने लगा सन्नाटा, साल बाद फिर लौटेगी रौनक
गौरीशंकर
कुल्लू। कुल्लू जिले के बाद लाहौल का सेब मंडियों में निकलते ही सीजन खत्म हो गया है और अब बाहरी राज्यों से यहां कारोबार करने के लिए आए व्यापारी भी लौट गए हैं। इस कारण जिले की सब्जी मंडियों में करीब चार महीने बाद सन्नाटा पसरने लगा है। दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा राज्यों से कुल्लू की सब्जी मंडियों में सैकड़ों की संख्या में व्यापारी पहुंचे थे जिन्होंने यहां जुलाई अंत से लेकर अब तक बागवानों के सेब की खरीद की।
इस बार जिले की नौ सब्जी मंडियों के साथ-साथ जिले से बाहर की मंडियों में 33 लाख 14 हजार 657 सेब की पेटियां पहुंची है। जिसमें कुल्लू की नौ मंडियों में 20 लाख 572 पेटियां जबकि 13 लाख 14 हजार 85 पेटियां बागवानों ने जिले से बाहर की मंडियों में पहुंचाई हैं। जिले से बाहर भेजी गई पेटियों में 20 किलोग्राम की 12 लाख 56 हजार 831 पेटियां जबकि, 10 किलोग्राम की 57, 254 पेटियां शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ खास नहीं रहा कारोबार
भुंतर सब्जी मंडी के अध्यक्ष नीमा का कहना है कि भुंतर सब्जी मंडी में ही सैकड़ों कारोबारी बाहरी राज्य से पहुंचे थे। सेब सीजन अब पूरी तरह से समाप्त हो चुका है और व्यापारी भी अपने अपने राज्य लौट चुके हैं। अबकी बार सीजन कुछ खास नहीं रहा। आपदा के चलते जहां बागवानों को काफी नुकसान हुआ है वहीं, करोबारियों को भी इसका नुकसान झेलना पड़ा है। खासकर सड़कें बंद रहने से व्यापारियों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सिर्फ जापानी फल का सीजन बाकी
जिले की भुंतर सहित चुनिंदा सब्जी मंडी में अब सिर्फ जापानी फल का सीजन शेष है। इसके लिए जापानी फल के कारोबारी मंडियों में मौजूद हैं। इन कारोबारियों के लौटने के बाद अब इन सब्जी मंडियों में पूरी तरह से सन्नाटा पसर जाएगा। जबकि जिन क्षेत्रों में जापानी फल नहीं है उन सब्जी मंडियों में सन्नाटा पसर चुका है।

बाक्स,
जिले की नौ सब्जी मंडियों में अब सेब सीजन पूरी तरह से सिमट गया है। सब्जी मंडी भुंतर में बुधवार को अंतिम 45 पेटियां पहुंची थीं और चौरी बिहाल में 5 पेटियां आई थी। इसके साथ ही अब सब्जी मंडियों में सेब का कारोबार पूरी तरह से समाप्त हो गया है।
दीक्षित जरियाल, सचिव, एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल स्पीति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed