{"_id":"f37a0fd2e1757e8a3787070d9af6a6cc","slug":"apple-rate-down-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकने से पहले ही मंडियों में पहुंचा सेब, दाम लुढ़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पकने से पहले ही मंडियों में पहुंचा सेब, दाम लुढ़के
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे की मंडियों को अवैध बगीचों के सेब ने भी इस बार प्रभावित किया है। पेड़ों को काटने के डर से आनन-फानन में कच्चा माल ही अवैध बगीचों के मालिकों ने मंडियों में भेज दिया। मंडियों में एकदम से निम्न स्तर का भारी सेब पहुंचने से दाम गिर गए। ऐसे में सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर दिल्ली में एकाएक कीमतें गिर जाने से देश की तमाम मंडियों में भी इसका असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश के चलते आनन-फानन में अवैध बगीचों में अंधाधुंध तुड़ान आम बागवानों को घाटे का सौदा साबित हुआ है। प्रगतिशील बागवान चमन ठाकुर, अमित, देस राज, देवराज नेगी, चुन्नीलाल, केशव राम, ज्ञान ठाकुर, बुद्धि प्रकाश का कहना है कि मंडियों में कच्चा माल पहुंचने से कीमतें गिर गई हैं। इसके बाद मार्केट डाउन ही चल रही है। बताया जा रहा है कि कच्चा माल मंडियों मेें अधिक मात्रा में पहुंचने से सेब के दाम बुरी से प्रभावित हुए।
विज्ञापन
इसी कारण देश की विभिन्न मंडियों सहित लोकल मंडियों में भी इस बार कीमतें लुढ़क गई हैं। प्रगतिशील बागवान एवं पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर कहते हैं कि सरकार को सेब सीजन के दौरान यह कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी। इससे निश्चित रूप से आम बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है। प्रदेश कृषि उत्पाद विपणन बोर्ड के प्रदेश चेयरमैन डॉ. सुभाष मंगलेट ने व्यापारियों से अपील की है कि वे बागवानों की ओर से भेजे जा रहे माल का सही आकलन करें तथा उन्हें सेब का सही मूल्य दें। उन्होंने कहा कि समिति मंडियों पर पूरी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन