फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   apple

मंडियों में 50 रुपये किलो बिका गोल्डन सेब

Sun, 11 Oct 2020 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
apple
apple
कुल्लू। जिले की स्थानीय सेब मंडियों में इन दिनों गोल्डन सेब की धूम मची हुई है। अच्छी गुणवत्ता का गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। मंडियों में आजकल सबसे ज्यादा गोल्डन सेब आ रहा है। गोल्डन सेब की डिमांड अधिक होने के चलते व्यापारी इसे हाथोंहाथ खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

मंडियों में रॉयल के बाद गोल्डन सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान गदगद है। घाटी में सेब सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। ऐेसे में बागवान बगीचों से गोल्डन सेब तोड़कर बेचने के लिए मंडियों में ला रहे हैं। यहां उन्हें स्माल ग्रेड के 20 तक, जबकि लारज साइज के 50 रुपये मिल रहे हैं। रॉयल सेब में अक्तूबर तक रस कम होने लगता है। गोल्डन सेब अक्तूबर महीने में भी रसीला रहता है। इससे सीजन के आखिरी चरण में व्यापारी इसे खरीदना उचित समझते हैं। घाटी के बागवान राकेश कुमार, दिनेश ठाकुर, रविंद्र सिंह, डीआर ठाकुर, ओम प्रकाश, सुनील राणा, मोनू, इंद्र सिंह, केहर चंद, गोवर्धन ठाकुर, नाथू राम, नेसू राम और महिंद्र सिंह ने कहा कि अक्तूबर महीने के आखिरी सप्ताह तक सीजन लगभग समाप्त हो जाएगा। इस बार फसल कम होने के चलते बागवानों को सेब के उम्दा दाम मिले हैं। कहा कि मंडियों में गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। पिछले साल गोल्डन सेब आखिरी दौर में 30 से 40 रुपये तक बिका था। उन्होंने कहा कि बीमारी के चलते बगीचों में बचा सेब बेशक थोड़ा खराब हुआ है। इसके बावजूद व्यापारी कुल्लू के गोल्डन को अच्छे दाम में खरीद रहे हैं। सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष मोहन ठाकुर ने कहा कि रविवार को मंडी में गोल्डन सेब 50 रुपये प्रति किलो तक बिका है। गोल्डन सेब की मांग अधिक होने के चलते इसे व्यापारी खरीद रहे हैं। कहा कि दो सप्ताह के अंदर घाटी में सेब का सीजन सिमटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed