फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Applause on dandiya in deem school

Kullu News: डीम स्कूल में डांडिया पर बजी तालियां

Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 30 Dec 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Applause on dandiya in deem school
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीम में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम रही। मुख्यातिथि जिला परिषद सदस्य पूर्ण ठाकुर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुदर्शन शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन

छात्रा तमन्ना, साक्षी, पल्लवी और अंकिता ने पहाड़ी गीतों पर सामूहिक नृत्य किया। तमन्ना, प्राची, अनामिका, खुशिका और शिवानी ने डांडिया पेश कर खूब तालियां बटोरीं। उमा, प्राची, दीपिका और पारुल ने किन्नौरी गीत पर नृत्य किया। छात्र-छात्राओं ने नाटी डालकर सबको झूमने पर विवश किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने राज्य स्तरीय खेलों में अदिति डोगरा को सम्मानित किया। जिलास्तर पर युवा संसद में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार छात्र सुंदर सिंह और सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार प्रिया को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार सरोजिनी सदन को मिला। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को मोबाइल के अत्यधिक प्रयोग से बचने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष उत्तम राणा, शिक्षक रूप सिंह ठाकुर, सुरेंद्र डोगरा, कुलदीप सिंह, हरनाम सिंह, चुन्नी लाल, धर्मपाल और गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed