{"_id":"7bbc77efde2bdf8b97fd5fcc803451bb","slug":"appeal-for-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानचंद ने रूमसू और शरन में मांगा समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानचंद ने रूमसू और शरन में मांगा समर्थन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Mon, 14 Dec 2015 06:07 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड से उम्मीदवार सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी मान चंद ठाकुर ने सोमवार को नग्गर पंचायत के तहत आने वाले पुलग, रुमसू और शरन गांवों का दौरा किया। जनता के बीच जाकर उन्होंने वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेब बेल्ट होने के चलते मृदा संवर्धन अति आवश्यक है।
विज्ञापन
इसके प्रति गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके अभाव में गंाववासियों की आर्थिकी पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मान चंद ठाकुर के कहा कि इन गांवों को जाने वाली सड़क अत्यंत दयनीय हालत में है। गांववासियों को अपने उत्पाद सब्जी मंडी तक ले जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हिलोपा संयोजक केशव मस्ताना, संगठन मंत्री विजय, जय चंद, तारा सिंह, गौतम राणा, हेत राम, विरेंद्र, राम गोपाल, लोत राम, छापे राम और अमर चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन