फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Anti hail net damaged by storm, apple crop affected by hail

Kullu News: अंधड़ से एंटी हेलनेट को नुकसान, ओलों से प्रभावित हुई सेब की फसल

Mon, 13 May 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Anti hail net damaged by storm, apple crop affected by hail
बंजार की मोहनी पंचायत में ओले से नाशपाती की फसल पर पड़े दाग। संवाद
कुल्लू। जिले में सेब की बंपर फसल पर मौसम भारी पड़ने लगा है। लगातार दो दिन तक मौसम सेब की फसल पर कहर बन कर बरसा है। तूफान से सेब के बगीचों में लगी एंटी हेलनेट को नुकसान पहुंचा है, वहीं रविवार देर शाम को जिले के रघुपुर, कराड़ के साथ बंजार के बाहू इलाके में ओलों ने सेब की सेटिंग को बुरी तरह से प्रभावित किया है।
विज्ञापन

बगीचों में मटर के बराबर हुए सेब के दानों के साथ पत्तों को भी जमीन पर गिरा दिया है। इन इलाकों में करीब 70 फीसदी सेब के बगीचों में एंटी हेलनेट की सुविधा नहीं है। इससे बागवानों को अधिक नुकसान हुआ है। बंजार की मोहनी पंचायत के मोहनी, पोड़ी, बाहू और पुजाली गांव में भी ओलों ने खूब तबाही मचाई है। यहां तो सेब के दाने जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन

प्रगतिशील बागवान लीला प्रसाद, कृष्ण ठाकुर, हीरा लाल, सोहन लाल तथा धर्म सिंह ने कहा कि 11 मई को तूफान आने से बगीचों में लगी एंटी हेलनेट उखड़ गई। बांस के डंडे नीचे गिर गए। बागवानों ने बड़ी मशक्कत से फिर से इसे ठीक किया। 12 मई शाम को फनौटी, कराड़, मुहान, लगौटी, टकरासी, करशैईगाड़ और बिशलाधार इलाकों में ओलों से सेब की सेटिंग प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन बगीचों मेंं एंटी हेलनेट की सुविधा नहीं है, वहां पर फसल झड़ गई और ओलों के दाग भी लग गए। यही हाल बंजार की मोहनी की पंचायत में देखने को मिला। पोड़ी गांव के कृष्ण ठाकुर ने कहा कि ओलावृष्टि ने बागवानों की सालभर की कड़ी मेहनत पर पानी फेर दिया है। यहां पर करीब 20 मिनट तक सेब फसल पर ओलों की मार पड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रशासन और बागवानी विभाग को नुकसान का आकलन करना चाहिए। साथ ही नुकसान के हिसाब से बागवानों को उचित मुआवजा दिया जाए।
....
ओले गिरने की सूचना मिली है। बंजार और आनी से सेब को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। मौसम खराब रहने से कई इलाकों में ओलावृष्टि से सेब को नुकसान हो रहा है।

-बीएम चौहान, उपनिदेशक, बागवानी कुल्लू

बंजार की मोहनी पंचायत में ओले से नाशपाती की फसल पर पड़े दाग। संवाद

बंजार की मोहनी पंचायत में ओले से नाशपाती की फसल पर पड़े दाग। संवाद

बंजार की मोहनी पंचायत में ओले से नाशपाती की फसल पर पड़े दाग। संवाद

बंजार की मोहनी पंचायत में ओले से नाशपाती की फसल पर पड़े दाग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed