{"_id":"679bb45dc72a03d35d020177","slug":"another-chapter-added-to-the-name-of-keylong-depot-kullu-news-c-399-1-sml1003-255831-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: केलांग डिपो के नाम जुड़ा एक और अध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: केलांग डिपो के नाम जुड़ा एक और अध्याय
Thu, 30 Jan 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 30 Jan 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
22 साल बाद केलांग-मनाली के बीच लंबे समय तक बस संचालन
अटल टनल बनने से सफर हुआ सुगम, वाहनों का आवागमन जारी
दिनेश जस्पा
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी के केलांग डिपो के नाम एक और अध्याय जुड़ गया है। 22 साल बाद सबसे लंबे समय तक केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच 29 जनवरी तक बस संचालन जारी रहा।
अटल टनल रोहतांग बनने और अधिक बर्फबारी न होने की वजह से ऐसा संभव हो पाया है। अटल टनल रोहतांग बनने से लोगों और सैलानियों का सफर सुहाना हुआ है। सर्दियों के बीच भी वाहनों का आवागमन जारी है।
इससे पहले वर्ष 2003 में 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा से 26 जनवरी तक मनाली-लाहौल के बीच बस संचालन का रिकाॅर्ड था। हालांकि, उस समय अटल टनल रोहतांग नहीं बनी थी। लोगों के लिए शायद यह सब आम बात सी लग रही होगी, लेकिन जिस तरह से यहां माइनस तापमान के बीच चालक-परिचालक और अन्य स्टाफ सेवाएं दे रहा है, वह काबिलेतारीफ है।
विज्ञापन
एचआरटीसी का केलांग डिपो देश और दुनिया के लिए बस संचालन को लेकर मिसाल पेश कर रहा है। 30 जून 2016 में देश के सबसे लंबे लेह- दिल्ली और सबसे अधिक ऊंचाई पर बस चलाके लिए केलांग डिपो का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में दर्ज हुआ था। अब वर्ष भर में (सर्दी के मौसम में) सबसे लंबे समय तक बस संचालन का रिकॉर्ड इनके फाइलों में दर्ज हुआ है। केलांग-उदयपुर, केलांग- दारचा के साथ केलांग-मनाली-कुल्लू के बीच बसें दौड़ने से सरकारी खजाने में भी इजाफा हो रहा है। लाहौल-स्पीति विधायक अनुराधा राणा ने भी यहां सेवारत चालकों, परिचालकों की सेवाओं को सराहा है। एचआरटीसी के केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष उपाध्याय ने बताया कि इससे पहले वर्ष 2003 में 26 जनवरी तक बसों का संचालन हुआ था।
--