फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Another bridge to be built in the city; World Bank team conducts survey.

Kullu News: शहर में बनेगा एक और पुल, विश्व बैंक टीम ने किया सर्वे

Tue, 08 Sep 2026 06:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
Another bridge to be built in the city; World Bank team conducts survey.
कुल्लू। शहर में यातायात समस्या से निजात दिलाने के लिए एक और पुल बनाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। मंगलवार को विश्व बैंक की टीम ने भूतनाथ पुल के आसपास पुल बनाने की संभावनाओं को तलाशा। इसके लिए टीम ने क्षेत्र का सर्वे किया। उनके साथ कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी शामिल रहे। उन्होंने अखाड़ा बाजार का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण और सर्वे के दौरान प्रस्तावित पुल के निर्माण को लेकर संभावित स्थानों और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। पुल के बनने से शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम करने और लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलने की उम्मीद जग गई है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष शालिनी राय भारद्वाज, पार्षदों सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित परियोजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी भी साझा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed