फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Annual calendar of sports released, preparations begin

खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, तैयारी शुरू

Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Annual calendar of sports released, preparations begin
खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी, तैयारी शुरू
विज्ञापन

स्कूलों में दो साल बाद होंगी खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन ने खेलों का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें जून माह के अंतिम सप्ताह से जिले में स्कूली खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
दो साल बाद खेलकूद स्पर्धाएं करवानेे के फैसले से विद्यार्थियों को माइनर गेम्स के साथ एथलेटिक्स में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। स्कूली खिलाड़ी उत्साहित हैं। उन्होंने प्रतियोगिताओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्कूली खिलाड़ी अब पढ़ाई समेत मैदान में पसीना बहा रहे हैं। बता दें कि जिला कुल्लू के सरकारी और निजी स्कूलों के खिलाड़ी माइनर और एथलेटिक्स गेम्स में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना के कारण स्कूल बंद रहने के कारण खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित नहीं हो पाई ंहै। ऐसे में खेलों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को लगातार दो साल निराश होना पड़ा है, लेकिन इस साल वार्षिक खेलों का कैलेंडर जारी होने से स्कूली खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी छा गई है। विद्यार्थी रोहान, सुमित, अक्षय, मोहित, अक्षज, प्रदीप, मोनिका, समीक्षा, रूहानी ने कहा कि स्कूल बंद रहने के कारण वे अपनी प्रतिभा को नहीं निखार पाए हैं। उधर, इस संबंध में जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन (प्रारंभिक शिक्षा) के अध्यक्ष सुरजीत राव ने कहा कि छात्र एवं छात्रा वर्ग की खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ 29 जून से होगा। तय रूपरेखा के अनुसार जिला भर के स्कूलों में मैच करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबा इंतजार हुआ खत्म
कृष्णा ने कहा कि कोरोना ने बहुत परेशान किया है। पढ़ाई के अलावा खेलों में प्रतिभा दिखाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा है, लेकिन अब यह इंतजार समाप्त हुआ है।
प्रतियोगिता में खेलने का मिलेगा मौका
सुनेहा ने कहा कि दो साल बाद खेलकूद प्रतियोगिता होने से खेलने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता मेें भाग लेने से खेल की बारीकियों को समझने का फायदा मिलेगा और प्रतिभा में निखार आएगा।
स्कूली खिलाड़ियों में खुशी
दिवेश ने कहा कि वार्षिक खेलों का कैलेंडर जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन ने जारी कर दिया है। दो साल बाद खेल प्रतिस्पर्धाएं आयोजित होंगी। ऐसे में स्कूली खिलाड़ियों में खुशी है।

प्रतियोगिता के लिए अभ्यास शुरू
आदित्य ने कहा कि इसी माह के अंतिम सप्ताह में खेलकूद की माइनर प्रतियोगिताएं होंगी। इसके लिए उन्होंने मैदान में सहपाठियों के साथ मिलकर अभ्यास आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed