{"_id":"3a749f94-5499-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"anita-from-gwalior-became-manali-queen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्वालियर की अनीता बनी मनाली क्वीन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्वालियर की अनीता बनी मनाली क्वीन
मनाली/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2013 10:29 AM IST
विज्ञापन
पर्यटन निगम के क्लब हाउस में नववर्ष पर सौंदर्य प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के ग्वालियर कि अनीता को मनाली क्वीन के खिताब से नवाजा गया है।
विज्ञापन
लैमन डांस प्रतियोगिता में गुडगांव के योगेश और शीतल प्रथम रहे। चंडीगढ़ के मिस्टर और मिसेज टीआर सरीन एवर ग्रीन कप्पल डांस के विजेता रहे। कैंडल डांस में मंडी के नितिन ने पुरस्कार अपने नाम किया।
विज्ञापन
बेस्ट डांस कप्पल में दिल्ली के अमित और वर्षा पहले स्थान पर रहे। बच्चों की डांस प्रतियोगिता में शाहपुर के रितेश और नेहा प्रथम तथा गुडगांव के दीप और रितेश को दूसरा स्थान मिला। 3 से 7 वर्ष आयु की डांस प्रतियोगिता में मुंबई की श्रेया ने बाजी मारी। 8 से 15 वर्ष कि आयु वर्ग में बिलासुपर की अनवी प्रथम तथा चंडीगढ़ की अंजली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन