फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Animal Husbandry Department will sterilize 400 stray dogs

Kullu News: पशुपालन विभाग करेगा 400 लावारिस कुत्तों की नसबंदी

Wed, 31 Dec 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 31 Dec 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Animal Husbandry Department will sterilize 400 stray dogs
जिले में विभाग ने शुरू किया काम, अब तक 89 लावारिस कुत्तों की नसबंदी
विज्ञापन

कुल्लू में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या को देखते हुए लिया निर्णय

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में लावारिस पशुओं की जन्म संख्या को नियंत्रित करने को लेकर पशु पालन विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। विभाग ने लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने की योजना बनाई है। इसको लेकर कार्य शुरू कर दिया है।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार पशु जन्म नियंत्रण (एनिमल बर्थ कंट्रोल) के तहत जिले में 400 लावारिस कुत्तों की नसबंदी करने की योजना है। इनमें अब तक 89 कुत्तों की नसबंदी करवा दी गई है। वर्तमान में शहर और गलियों में घूम रहे ये कुत्ते लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। ठंड के मौसम में भी लावारिस कुत्तों को कोई आश्रय नहीं है। इस समस्या को हल करने के लिए विभाग प्रयास कर रहा है। लिहाजा, इन दिनों जिले में यह अभियान शुरू कर दिया गया है। विभाग के कर्मचारी और डॉक्टर इस कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

--
मौहल में हो रही नसबंदी
पशु पालन विभाग लावारिस कुत्तों की नसबंदी मौहल स्थित पशु औषधालय में कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां कोई भी व्यक्ति कुत्तों को ला सकता है। कोई भी संस्था या व्यक्ति विशेष इस कार्य में विभाग का सहयोग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
समस्या बने लावारिस कुत्ते
गौरतलब है कि कुल्लू शहर सहित, पतलीकूहल, मनाली, भुंतर, मणिकर्ण, बंजार, आनी, निरमंड सहित तमाम शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लावारिस कुत्ते लोगों के लिए समस्या बन गए हैं। ये कुत्ते भी भूखे प्यासे भटकने को मजबूर हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए जन्म संख्या नियंत्रण कार्यक्रम चलाया है। नगर निकायों को इन बेसहारा कुत्तों को आश्रय में रखने के लिए न्यायालय की ओर से भी आदेश दिए गए हैं।

--
पशु जन्म संख्या नियंत्रण (एबीसी) के तहत विभाग लावारिस कुत्तों की नसबंदी कर रहा है। विभाग ने जिले में 400 कुत्तों की नसबंदी करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य के तहत अब तक 89 कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है। आने वाले समय में यह लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। - रवि ठाकुर, उप निदेशक पशु पालन विभाग कुल्लू
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed