{"_id":"6232140f56561b4f1c30728f","slug":"anika-shireen-chabba-get-their-first-vaccine-kullu-news-sml4027218132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिका, शीरीन चब्बा को लगा पहला टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिका, शीरीन चब्बा को लगा पहला टीका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। समय सुबह 10 बजे, दिन बुधवार, स्थान उच्च पाठशाला ओएलएस ढालपुर। नौवीं कक्षा की 14 वर्षीय अनिका और शोरीन चब्बा को पहला टीका लगा। दोनों ने पहला टीका लगवाने के लिए उत्साह दिखाया। उन्होंने सबसे टीका लगवाने का फैसला लिया।
पहले दोनों का पंजीकरण किया गया है। इसके बाद महिला स्वास्थ्य कर्मी ने वैक्सीन लगाई। दोनों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से सुरक्षा और मजबूत हुई है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाना केंद्र और प्रदेश सरकार का उचित निर्णय है। 10 बजकर 20 मिनट पर क्रमवार बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए बुलाया गया। सभी ने लाइनों में खड़े होकर टीका लगवाया। पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी बच्चों का पंजीकरण करवाया। इसके बाद वैक्सीन लगाने के लिए भेजा। 10 बजकर 30 मिनट पर 20 फीसदी बच्चों को वैक्सीन लगी है। कुछ बच्चे वैक्सीन लगाने में कतरा रहे हैं। बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों को वैक्सीन लगाने का हौसला दिया। समय 11 बजे, स्थान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला ढालपुर। यहां पर भी बच्चे वैक्सीन लगवाने के लिए उत्साहित दिखे। वैक्सीन लगवाने पहले बच्चों को अलग-अलग जगह बैठाया गया, जहां सामाजिक दूरी का पालन किया गया। बारी-बारी से छात्रों को वैक्सीन के लिए बुलाया गया। इस वैक्सीनेशन अभियान के तहत 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को कोराना से बचने के लिए दो टीके लगाए जाएंगे। इसमें दूसरी डोज लेने के लिए 28 दिन का अंतराल जरूरी होगा। कुल्लू जिले में वीरवार को भी बच्चों का टीकाकरण अभियान जारी रहेगा। स्वास्थ्य विभाग तय समय पर अपने लक्ष्य को निर्धारित करेगा। इसलिए अभियान को तेजी से चलाया है। बच्चों को वैक्सीन लगने के बाद उनके अभिभावक भी खुश हैं। अभिभावक, अतुल शर्मा, तेज प्रकाश, यशवंत व काहन सिंह ने बताया कि इस वैक्सीन लगाने से बच्चों की सुरक्षा मजबूत हुई है। प्रदेश सरकार का निर्णय सही है।
जल्द लक्ष्य को पूरा करेगा विभाग: सीएमओ
मुख्या चिकित्सा अकिकारी सुशील चंद शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तय समय पर अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। इसमें सभी 21641 बच्चों को टीका लगेगा। 28 दिन का समय पूरा होने के बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसमें बच्चों के दस्तावेज की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि 60 साल से अधिक लोगों को भी बूस्टर डोज लगाई गई है। इसे लगाना लोगों के लिए अनिवार्य है।