फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ani won the solo singing competition, while Bajaura was the runner-up.

Kullu News: एकल गान में आनी विजेता, बजौरा रहा उपविजेता

Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Ani won the solo singing competition, while Bajaura was the runner-up.
बजौरा स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर नाटी प्रस्तुत करते प्रतिभागी।-संवाद
भुंतर (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बजौरा में आयोजित अंडर-14 छात्रा वर्ग की चार दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। समापन समारोह में प्रारंभिक शिक्षा विभाग जिला कुल्लू के उपनिदेशक ज्ञान चंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता में जिलेभर के करीब 25 स्कूलों की 255 छात्राओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के एकल गान में आनी विजेता और बजौरा उपविजेता रहा। भाषण प्रतियोगिता में सुज्बाड़ ने पहला और कोठी ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूह गान में नवज्योति विजेता और पुथल उपविजेता रहा। एकांकी में नवज्योति ने पहला और जल्लुग्रा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लोक नृत्य में सुल्तानपुर विजेता और पुथल उपविजेता रहा।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में जूडो में पिपलागे ने विजेता ट्रॉफी जीती, जबकि बजौरा, भुंतर और ज्येष्ठा संयुक्त रूप से उपविजेता रहे। कुराश में भी पिपलागे विजेता रहा, जबकि ज्येष्ठा और बजौरा उपविजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जूडो में दामिनी, दृष्टि, संजना, सोनाक्षी और आरुषि ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। कुराश के 24 किलोग्राम भारवर्ग में दामिनी, 28 किलोग्राम में दृष्टि और 48 किलोग्राम भारवर्ग में आरुषि विजेता रहीं।

मुख्य अतिथि ज्ञान चंद और प्रधानाचार्य दीप्ति पॉल राणा ने सभी विजेता खिलाड़ियों और खेल प्रभारियों को बधाई दी। समापन अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed