{"_id":"66c481c24fc09ca4580df362","slug":"anger-among-villagers-due-to-closure-of-manhon-school-kullu-news-c-89-1-ssml1012-129144-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: मनहोंन स्कूल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: मनहोंन स्कूल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
बंजार के विधायक को सौंपा ज्ञापन पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। जिले की कलवारी पंचायत के मनहोंन स्कूल के बंद होने से लोगों में रोष है। प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते स्कूल को बंद कर दिया है। ग्रामीणों ने सरकार के फैसले का कड़ा विरोध किया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी को ज्ञापन दिया।
विधायक शौरी ने कहा है कि मनहोंन सुदूर क्षेत्र का स्कूल है। इस स्कूल से दूसरे स्कूल और मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए एक वयस्क को भी एक घंटे से अधिक का समय लगता है। गांव के छोटे बच्चों की सुविधा को देखते पाठशाला को बंद करना उचित नहीं है। पाठशाला को बंद करने के लिए विभाग और सरकार ने मापदंडों और व्यावहारिकता को भी दरकिनार किया है। इससे पहले बंजार क्षेत्र के लौल स्कूल को भी सरकार ने बंद कर दिया था। उन्होंने गांववासियों को आश्वासन दिया कि दोनों पाठशालाओं को पुन: खोलने के लिए प्रदेश सरकार से मांग रखी जाएगी। संवाद